RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिव्यांगजन सशक्तिकरण निःशुल्क कैंप 28 से 4सितंबर तक पीरो,सहार और तरारी में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अगस्त। जिला अधिकारी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के तहत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत पीरो, सहार और तरारी के सभी पंचायतों में दिनांक 28 से 04.09.2024 तक 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले भी कई निः शुल्क कैंप जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गतरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित किया जा चुका है । इस बार इन शिविरों में पेंशन योजना यथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजन, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार निःशक्ता पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना एवं बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना जो राज्य ओर केंद्र सरकार के द्वारा संचालित है, मृत्यु के उपरान्त आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री परिवार लाभ, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना तथा विवाह के उपरान्त प्रोत्साहन हेतु मुख्यमंत्री अंतरर्जातिय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं दिव्यांगजनों के लिए मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना का संचालन किया जाता है।
भोजपुर के दुरस्त पंचायतों / गाँवों एवं दलित क्षेत्रों में जन-जागरूकता के उसका लाभ अभी तक योजनाओं से जो लोग वंचित रह गये है ऊन लोगो तक पहुंचना है साथ ही जिन्हें जागरूक कर योजनाओं से जोड़ने के लिए जन जागरूकता फैलाना अति आवश्यक है।
समाज कल्याण विभाग के तहत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के जिला स्तरीय अधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि जन-जागरूकता फैलाने से आमजनों को योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी एवं उनकी समस्याओं का निराकरण हेतु भोजपुर अंतर्गत *प्रखंड पीरो/ तरारी/सहार के सभी पंचायतों में दिनांक 28.08.2024 से 04.09.2024 तक पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

सरकार ‘पाई पाई से गरीब की भलाई’ के लोकाचार पर काम कर रही है: केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव

rktvnews

12 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आजमगढ़:महाकवि कालिदास की शकुंतला सिर्फ एक नारी नहीं,प्रकृति की बेटी है : अरविंद चित्रांश

rktvnews

अक्षय तृतीया पर गौतम अदाणी ने तारंगा जैन मंदिर में की पूजा-अर्चना।

rktvnews

उदयपुर:राष्ट्रपति ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment