RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पुर्णिया: सड़क को अवरूद्ध कर राहगीरों से मारपीट के वायरल विडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान,एक गिरफ्तार।

RKTV NEWS/पूर्णिया (बिहार) 24 अगस्त। पुर्णिया पुलिस ने सड़क पर रास्ते को अवरूध कर राहगीरों के साथ मारपीट के एक वायरल विडियो पर संज्ञान ले मामला दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया गया है की दिनांक 23.08.2024 को सोशल मिडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक विडियो वायरल हो रहा था जिसमें पूर्णिया बिहार टॉकिज मोड़ के पास कुछ युवकों के द्वारा मुख्य सड़क मार्ग को ट्रोली एवं बास बल्ला लगाकर अवरूद्ध किया गया है तथा आने जाने वाले लोगों के साथ लाठी डंडा से मारपीट करते हुए राहगीर के गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उक्त वायरल विडियो का जाँच करने पर पता चला कि यह विडियो दिनांक 21.08.2024 का है जिसमें के०हाट थानान्तर्गत बिहार टॉकिज मोड पर कुछ युवकों के द्वारा मुख्य सड़क मार्ग को ट्रोली एवं बास बल्ला लगाकर अवरूद्ध किया गया था तथा आने जाने वाले लोगों के साथ लाठी डंडा से मारपीट करते हुए राहगीर के गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था। इस घटना के सम्बन्ध में कल दिनांक 23.08.2024 को के०हाट थाना के द्वारा 4 नामजद एवं 4-5 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। आज दिनांक 24.08.2024 को विडियो में मारपीट कर रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को के०हाट थाना के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तारीः- 01. मो0 कैफ पिता स्व० समद सा० लाईन बाजार, पंचू मोहल्ला

Related posts

भोजपुर:जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई खेलों का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

आन-बान-शान से समूचे जिले में लहराया तिरंगा,उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!प्रभारी मंत्री ने मुख्य समारोह स्थल महाराजा स्टेडियम पर किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:घंटाघर के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच सक्रिय।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के अन्तर्गत चालक एवं परिचालक पद के लिए 106 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं कार्मिक कल्याण कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment