RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

दुर्गा को मिलेगा मां-बाप का प्यार, रामा दंपति ने लिया गोद।

मानवता का परिचायक बनी  जिलाधिकारी राज कुमार की ममता।

RKTV NEWS/अनिल सिंह, 17 मार्च। भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार ने मानवता की रक्षा और जिले का मालिक होने के पद की गरिमा को बढ़ाते हुये आज अपने कर्मों से आने वाली पीढ़ी, प्रशासनिक अधिकारियों,एवं आम जन मानस के मानसिक पटल पर अमूल्य छाप छोड़ी है। बताते चले की पिछले साल दुर्गा पूजा के अवसर पर लावारिस अवस्था में एक बच्ची पायी गयी थी जिसे जिलाधिकारी भोजपुर राज कुमार के द्वारा जिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था तत्पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भोजपुर में पालन-पोषण किया जा रहा था।जिसे आज हैदराबाद के दंपत्ति श्रीकांत रामा राजू और लक्ष्मी रामा राजू को नन्ही सी दुर्गा जिसे दुर्गा पूजा के दिन पाए जाने पर दुर्गा नाम से संबोधित किया जाने लगा को कानूनी रूप से गोद दिया गया। जिलाधिकारी के कर्तव्यों और मानवता के कारण अब दुर्गा को मां बाप का प्यार और पोषण मिलेगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने भी दुर्गा की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे रामा दंपति संग विदा किया। जिलाधिकारी के इस कार्य की प्रशंसा भोजपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related posts

रक्षा क्षेत्र सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कॉन्क्लेव का उद्घाटन।

rktvnews

इंदौर:आबकारी अमले द्वारा बड़ी कार्रवाई!तीन मामलों में लगभग ढाई लाख रूपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बिहार दिवस को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:शराब मामले के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment