RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का धरना व प्रदर्शन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे भाकपा (माले) द्वारा एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना मे वक्ताओं ने कहा कि छ: हजार आमदनी वाले लोगों को 60 हजार रूपये तक का आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाय, गरीब परिवारों को पांच डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया जाय, सभी गरीब परिवारों को दो सौ यूनिट बिजली दिया जाय, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाया जाय, गंगा से हो रहे कटाव पर रोकथाम हेतू तत्काल कटाव निरोधक कार्य किया जाय। धरनार्थियों ने सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड तथा अंचल कार्यालय में संबंधित कर्मचारी को दिया। धरना की अध्यक्षता हरेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर सुरेंद्र पासवान, अशोक कुमार गोंड, पपलू सिंह, सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

अटल पेंशन योजना में हुए नामांकन 8.34 करोड़ के पार; महिलाओं की हिस्सेदारी 48% : केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओ पी साह की दूसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:प्रखंड कार्यालय किसी की गुंडागर्दी से नहीं चलेगा : जिला पदाधिकारी

rktvnews

गढ़वा:हिंदी दिवस पर समाहरणालय में संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक!मानक अनुरूप गुणवत्ता के साथ तालाबों का किया जाए कार्य पूर्ण:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment