RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरु।

अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने रामलीला मैदान का किया मुआयना।

वृदांवन की प्रसिद्ध मंडली प्रस्तुत करेगी रामलीला।

RKTV NEWS/आरा‌(भोजपुर)23 अगस्त।शारदीय नवरात्र के मौके पर शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी कडी में शुक्रवार को नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने रामलीला मैदान का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने रामलीला मैदान में घास की साफ-सफाई करने, मुख्य द्वार पर नगर रामलीला समिति का बैनर लगाने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा किया। अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि पिछले 400 सालो से रामलीला का आयोजन होते आ रहा है। हमारी आने वाले पीढ़ी अपनी सनातन संस्कृति व परंपरा को काफी नजदीक से जाने। इसलिए आयोजन को भव्य रूप देने का प्रयास चल रहा है। इस बार वृदांवन के प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए मंडली की टीम से संपर्क किया जा चूका है। रामलीला के आयोजन को लेकर शहर ही नही बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रामलीला मैदान में निरीक्षण के मौके पर नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष के अलावे सचिव बिष्णु शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह,संरक्षक मंडल के सदस्य रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, कृष्ण कुमार, नवीन प्रकाश, संजीव सिन्हा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Related posts

भोजपुर: बिजली कटौती कर जनता से हार का बदला ले रही सरकार : दिलराज प्रीतम

rktvnews

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:संभावना विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व मातृभाषा दिवस।

rktvnews

पटना:हिन्दी काव्य-साहित्य में तुलसी और भारतेन्दु ही लोकनायक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के लोगों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत वाई – 3024 (विन्‍ध्‍यागिरी) का 17 अगस्त 2023 को शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment