RK TV News
खबरें
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )21 अगस्त। मंगलवार को ग्राम कचहरी में लंबित शमनीय आपराधिक मामलों का 14 सितंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।
बैठक में पंचायती राज पदाधिकारियों ने अपने प्रखंडों के ग्राम कचहरियों में लंबित मामलों का ब्यौरा दिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कि लोक अदालत के कुछ हीं दिन बचे हैं, इसलिए सभी ग्राम कचहरियों को प्रि-काउंसलिंग के लिए प्रोत्साहित करें।
उन्होंने अब तक किए गए प्रि-काउंसलिंग संबंधी कार्यों का ब्यौरा भी लिया।
सभी बीपीआरओ को अपने प्रखंड के कचहरियों की निगरानी करने का विशेष निर्देश दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि सभी कचहरी सचिवों को लोक अदालत में मामलों को निपटारा कराने की जिम्मेदारी दें।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीपीआरओ मौजूद थे।

Related posts

दरभंगा: गणतंत्र दिवस पर झाँकी को लेकर डीडीसी ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में मन की बात” का 100वां एपिसोड सुना भाजपा समर्थकों ने।

rktvnews

गढ़वा:जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,केतार के जन वितरण प्रणाली विक्रेता को आवंटित लाइसेंस किया रद्द।

rktvnews

भोजपुर :दुरौंधा में निपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: क्षत्रिय कल्याण संघ ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment