RK TV News
खबरें
Breaking News

क्षेत्र का सांसद नहीं जनता की आवाज हूं : सुदामा प्रसाद

भोजपुर के बभनौली में सांसद सुदामा प्रसाद का किया गया नागरिक अभिनंदन।

सदन में क्षेत्र की समस्याओं सहित बेरोजगारी और किसानों के हित में उठाए गए सवालों के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)18 अगस्त।आज ग्राम पंचायत मथुरापुर के ग्राम बभनौली में आरा लोक सभा के सांसद सुदामा प्रसाद का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्षता नगीना राय, संचालन सुमन जी नवयुवक संघ नाट्यकला पारिषद नारायणपुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ललित नारायण राय ने सांसद सुदामा प्रसाद को अंग वस्त्र, माला, और बुके से सम्मानित करते हुए स्वागत भाषण दिया ।
सांसद के अलावा अभिनंदन समारोह में शामिल जिला परिषद सदस्य रवीन्द्र कुमार ,जिला परिषद सदस्य चरपोखरी के प्रतिनिधि हरे राम सत्यार्थी, बड़हरा राजद अध्यक्ष प्रभु राय, जय राम राय, उपेंद्र सिंह युवा राजद, बिस्नू ठाकुर,नंदजी माले नेता, सिया मति राय, प्रो ब्रजेश राय, बिनोद राय, सहित अन्य आरजेडी, माले नेताओं को माला, अंग वस्त्र, बुके से सम्मानित किया गया।
अभिनन्दन समरोह में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सांसद को बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर के नाम पर ग्रामीणों का शोषण, दौलतपूर बोरिंग से लॉन्ग बाबा के मटिया का रोड की बदतर स्थिति से अवगत कराया गया वही 10+2हाई स्कूल बभनौली की चाहरदीवारी, कृषि के लिए बिजली आपूर्ति, कि समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सांसद द्वारा पार्लियामेंट में जनता के ज़रूरी समस्याओं को लेकर आवाज़ उठाने पर बधाई दी, और कहा कि भोजपुर के आवाज बनकर सुदामा जी को इसीलिए चुनकर भेजा गया है।
सांसद सुदामा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सांसद नहीं आरा की जनता की आवाज और जीत हूं।आपकी समस्याओं को सदन में हमेशा उठाता रहूँगा।
कार्यक्रम को दया शंकर राय, प्रो बृजेश राय सिया मति राय, विष्णु ठाकुर, रबीन्द्र कुमार, प्रभु राय, जय राम, सत्यार्थी, सुमन, उपेंद्र सिंह, कामेश्वर राय, उमेश राय, नगीना राय, सहित अन्य कई नेता ने भी सम्बोधित किया, धन्यवाद ज्ञापन पप्पू राय ने किया।

Related posts

हमारा लक्ष्य आसमान से भी ऊंचा, यह तो बस शुरुआतः उपराष्ट्रपति

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

भोजपुर: ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी ने प्रशिक्षण उपरांत किया युवतियों और महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण।

rktvnews

लोगों की अज्ञानता को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना शर्मनाक है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

पटना:ग्रामीण स्तर पर कौशल विकास कार्यक्रमों के संचालन से मिल रहे हैं अपेक्षित परिणाम।

rktvnews

आठ दिवसीय ब्यूटी प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment