RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)15 अगस्त। बुधवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, देहरादून द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, जानकी नगर, कोटद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के सुपौत्र शैलेंद्र सिंह बिष्ट समाजसेवी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी उपस्थित रहे । साथ ही कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि साक्षी उपाध्याय तहसीलदार कोटद्वार उपस्थित रहीं। उनके साथ विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र जखोल प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती , अध्यक्ष अनित चावला , नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज भाटिया, उप प्रधानाचार्य अनिल कोटला तथा पूर्व प्रधान सुनीता देवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभाग के पंजीकृत दल मंसार के कलाकारों द्वारा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में विभाग के कार्यक्रम प्रभारी एन. एस. नयाल, गोपेश सिंह बिष्ट और श्री राहुल उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 पर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं।

rktvnews

मकई के रेशों का काढ़ा पीने से होता है अप्रत्याशित लाभ : डॉ पी पुष्कर

rktvnews

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

संघ और अमरीका : जिन पे तकिया था, वही पत्ते हवा देने लगे!!

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

Leave a Comment