RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बलात्कार पिड़िता महिला डॉक्टर को इंसाफ दो :क्यामुद्दीन अंसारी

दलितों, मुस्लिमो, महिलाओं पर बढ़ते हमले, दलित आरक्षण से छेड़-छाड़ और गाजा जनसंहार के खिलाफ इंसाफ मार्च।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)14 अगस्त। आज इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने प्रेस ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया कि आजादी की पूर्व वेला मे इंसाफ मंच ने आरा मे भाकपा माले जिला कार्यालय से एक इंसाफ मार्च निकाला। यह इंसाफ मार्च 31 वर्षिय महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य बलात्कार के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर निकाला गया.मुस्लिमो, दलितों, महिलाओं पर बढ़ते हमले, माबलिंचिंग की बढ़ती घटनाओं, दलित आरक्षण के साथ छेड़-छाड़, और गाजा जनसंहार मे मारे गये फिलिस्तीनी बच्चों महिलाओं के कत्लेआम के खिलाफ इंसाफ मंच ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत इंसाफ मार्च निकाला. इस इंसाफ मार्च का नेतृत्व इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने किया।
आज का इंसाफ मार्च भाकपा माले कार्यालय श्रीटोला से निकलकर बस स्टैण्ड के गेट के पास सभा मे तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि कलकत्ता मे 31वर्षिय महिला डॉक्टर के साथ जघन्य ,बलात्कार के जिम्मेदार आर.जी.कार हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डा.संदीप घोष को बंगाल सरकार बचाना बंद करे.तथा बलात्कार कांड के गिरफ्तार अभियुक्त संजय राय सहित सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।
इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि चुनाव बाद माबलिंचिंग की घटनाओं में तेजी आइ है,मुस्लिमो सहित दलितों, महिलाओं पर हमले तेज हुए है.आज दलित आरक्षण पर भी खतरा मंडराने लगा है दलित आरक्षण से छेड़-छाड़ का प्रयास किया जा रहा है जिस पर शीघ्र रोक लगनी चाहिए।
इंसाफ मंच के जिला सचिव अजय राम उर्फ गांधी ने कहा कि फिलिस्तीन के लोगों का गाजा मे हुए जनसंहार के खिलाफ लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करने की जरुरत है.वहां एक देश के वजूद को खत्म किया जा रहा है. इजरायल जनसंहारों का काला इतिहास बना रहा है।
इस इंसाफ मार्च को संबोधित करने वालों मे प्रमुख थे रबनवाज खां,पवन पासवान, मनीर आलम, कैमुद्दीन अंसारी, अमित कुमार मालाकार, सैफुल राजा,संतविलाश राम।

Related posts

भोजपुर:स्नाकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।

rktvnews

दरभंगा:बिहार आइडिया फेस्टिवल’ के तहत श्रद्धा शर्मा का दरभंगा दौरा,जीविका दीदियों से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन के सभी दलों के मुख्य प्रदेश प्रवक्ताओ द्वारा प्रेस वार्ता कर दिखाई गई एकजुटता।

rktvnews

भोजपुर: दिशा एक प्रयास ने मनाया विश्व जल दिवस पखवाड़ा।

rktvnews

गिरीडीह:शहर में चलाया गया व्यापक वाहन जांच अभियान।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment