RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : दुष्कर्म कांड को ले माले पर बिफरे विधायक बोला मेरे रहते ऐसी पार्टियों का बड़हरा में नही होने दूंगा प्रवेश।

मटुकपुर में पीड़ित परिवार से मिले विधायक 5 हजार की दी आर्थिक सहायता।

लोकसभा में माले की जीत के बाद घटने लगी है ऐसी घटनाएं: राघवेंद्र प्रताप सिंह

RKTV NEWS/बड़हरा (आरा)10 अगस्त।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़हरा मे घटित दुष्कर्म कांड को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।बड़हरा विधायक शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने मटुकपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि किसी भी सुरत मे बच्ची के साथ घटित घटना का न्याय किया जाएगा।दोषी को छोड़ा नही जाएगा।उसे स्पीडी ट्रायल से सजा दिलवायी जाएगी।यह पाँक्सो एक्ट के तहत केस है।इसमे उसे कड़ी से कड़ी सजा होगी। बड़हरा विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर तत्काल पाँच हजार की आर्थिक सहायता दी ।
बड़हरा विधायक ने मटुकपुर पीड़ित के घर पहुंच कर पीड़ित से मुलाकात भी किया और बच्ची को देखने के बाद गुस्सा से लाल हो गए। उन्होंने कहा कि यह घटना अमानवीय और अशोभनीय है।इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। विधायक ने कहा की मेरे बड़हरा मे रहते हुए ऐसी घटना आज के पहले कभी नही हुई थी।लेकिन लोकसभा चुनाव मे माले की जीत के बाद ऐसी घटनाएं पाँव पसारना शुरू कर दी।इनके कुकृत्यो से मै वाकिफ था,तभी मैने इन्हे बड़हरा मे पसरने नही दिया था और आज राजद के साथ मिलकर कुकृत्य कर रहे है। बड़हरा की धरती गंगा ओर सोन नदी की पवित्र संगम स्थली है।इस धरती पर ऐसे कुकर्मों और कुकर्मियों का कोई स्थान नही है। उन्होंने कहा की कुकर्मी दोषी अपने मकान पर माले का लाल झंडा लगा कर शिक्षक बना था ।मेरे रहते हुए बड़हरा मे माले का प्रवेश नही होगा।यह सोचने वाली बात है कि आज केवल लोकसभा सीट जीतने पर इनके द्वारा ऐसे कर्म किया जाने लगा तो आगे क्या करेंगे।
बड़हरा विधायक ने कहा कि घटना की खबर मिलते ही मैने पुलिस प्रशासन से बात की और अपराधी को गिरफ्तार करने की बात कही।मेरे कहने के बाद अपराधी को गिरफ्तार किया गया और उस पर केस किया गया।केस न करने का दबाव भी डाला जा रहा था,लेकिन मैने पुलिस प्रशासन से कह कर केस करवाया।ऐसे अपराधो के लिए कोई माफी नही है। मैने प्रशासन से मांग की है कि अपराधी के मकान को ध्वस्त कर दिया जाए,जहाँ घटना को अंजाम दिया गया है। यह बहुत बड़ी घटना है और सुशासन के राज मे यह बहुत बड़ा अपराध है।इस घटना के बारे मे मुख्यमंत्री सहित पार्टी के उच्च स्तर तक जानकारी दूँगा और ऐसी घटनाओं का पुनरावृत्ति बड़हरा मे नही होने दूँगा।
साथ मे भाजपा बड़हरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू,बड़हरा अंचलाधिकारी रिंकु यादव,बच्चा सिंह,मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह,पूर्व मुखिया योगेन्द्र सिंह,उज्जवल सिंह,पप्पु कुमार, जगनारायण सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और जनता शामिल थे।

Related posts

शाहपुर पुलिस ने 64 बोतल बीयर व 50 लीटर देशी शराब किया बरामद।

rktvnews

गिरीडीह:बढ़ती शीतलहरी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में 10 जनवरी तक वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश में छठ पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में।

rktvnews

पटना:22 अगस्त से पूरे राज्य में चलाया जाएगा “दिव्यांगजन आपदा सुरक्षा कार्यक्रम”

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने मणीराय के टोला गंगा कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

हरियाणा के पंचायती राज मंत्री रणबीर गंगवा को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब।

rktvnews

Leave a Comment