RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: पुलिस ने घटना को अंजाम देने के पहले अपराधी को किया गिरफ्तार।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)08 अगस्त।भोजपुर पुलिस ने चाँदी थानान्तर्गत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व 01 अपराधकर्मी कोअवैध अग्नेयास्त्र एवं 01 जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है।
इस गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया है कि दिनांक-07.08.24 को समय करीब 17.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि चॉदी थानान्तर्गत ग्राम जलपुरा के अनिल सिंह उर्फ डोमन सिंह, पिता पवन सिंह अवैध हथियार के साथ जलपुरा मुसहरी के पास वहाँ के लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त आसूचना का सत्यापन, अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं अवैध अग्नेयास्त्र की बरामदगी हेतु राकेश कुमार रौशन पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष चाँदी थाना के नेतृत्व में थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 18.05 बजे ग्राम जलपुरा स्थित मुसहरी के पास पहुँचने पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत् तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 01 लोडेड देशी कट्टा तथा 05 फायर खोखा बरामद / जप्त किया गया है। इस संबंध में चॉदी थाना कांड सं0-118/24 दि०-07.08.2024 धारा-25 (1-b)a/26 Arms Act दर्ज किया गया है।

बरामदगी

(i) देशी कट्टा-01 (ii) जिंदा कारतुस-01 (iii) फायर खोखा-05

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 12 मार्च 24

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग” संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर के सातों विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन की होगी अप्रत्याशित जीत : कुणाल

rktvnews

भारत का क्वांटम भविष्य अमरावती से शुरू हो रहा है क्योंकि ‘‘नेशनल क्वांटम मिशन’’ राज्य को एक रणनीतिक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में स्थापित कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत में व्यापक रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:नगर में भव्यता के साथ आयोजित हुआ श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment