RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन,तिरंगा संगीत कार्यक्रम आदि गतिविधियां होगी संचालित।

13 से 15 अगस्त हर घर लहराए तिरंगा।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)07 अगस्त।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम ,तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । सभी जिलों में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक- साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित होंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा।
प्रशासनिक संकुल भवन में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे उज्जैन शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं। उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने तथा सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, अपर कलेक्टर महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

NCORD से संबंधित जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:सरस मेला का हुआ समापन,28 करोड़ रुपए से अधिक का रहा कारोबार,25 राज्यों की रही सहभागिता।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष का धूमधाम से मना जन्मदिन।

rktvnews

कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक – तय समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्ती से होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment