RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कोईलवर पीएचसी में 29 दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)07 अगस्त।बिहार एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का आज 29 वें दिन भी समान काम समान वेतन संबंधी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए कोईलवर पीएचसी में एक सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता एएनएम नूतन शर्मा ने किया तथा संचालन गीता कुमारी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए सभी एएनएम ने एक स्वर में सरकार से अपनी मांगो को रखते हुए तत्काल इसे लागू करने हेतु आवाज बुलंद की।
एएनएम ने अपने संबोधनो में कहा की 29 वे दिन भी कार्य वहिष्कार किया गया है जिसके कारण आम जनता को इलाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग और सरकार को इन सब समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की हमारी जायज मांगों को पूरा करना चाहिए ताकि सारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।नही तो हमारा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अनु,,ममता, प्रभु, रिंकू ,सुधा, उर्वशी ,स्नेह लता, आरती, अर्चना, नीलम, नूतन ,आरती, निकिता, प्रिया, सुमन, दीप्ति सहित अन्य एएनएम एएचएम शामिल थी।

Related posts

पटना:एसआरपी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला संवाद उ०प्र०, स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी सम्मेलन का किया आयोजन।

rktvnews

गरीबों और वंचितों की सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ती जनसंख्या समस्याओं की जननी और प्रगति में बाधक : प्राचार्य डॉ. धनंजय राय

rktvnews

Leave a Comment