RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पौधों का हो रहा वितरण।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)06 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।
श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।

Related posts

गुड लक चार्म्स प्रदान करते हुए, पोर्टर ने क्रिकेट सीज़न के लिए नया ऐड कैंपेन किया लॉन्च।

rktvnews

भोजपुर: बहोरनपुर में 396 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

पटना: दींपकर का यक्ष प्रश्न ?पूछा 65 लाख काटे गए मतदाताओं में क्या एक भी भाजपा समर्थक नहीं?

rktvnews

ग्वालियर:जिले में स्वीप के तहत विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ जारी।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती चिल्ड्रन स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले के 30 फाइलेरिया पीड़ित मरीजों के बीच एमएमडीपी किट वितरित।

rktvnews

Leave a Comment