RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त।मोहम्मद रफी की याद में उनकी पुण्यतिथि के सप्ताह पर शनिवार की शाम,” एक शाम रफी के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा ” इस गाने को गाकर आयोजक मोहम्मद मंजूर ने संगीत कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी कलाकारों के साथ मुख्य अतिथि डा के एन सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नवाज आलम ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
पूर्व विधायक ने कहा कि संगीत शांति लाता है ,आपस में भाईचारे को बढ़ाता है एवं असमाजिक गतिविधि को कम करता है।
डा के एन सिन्हा ने मोहम्मद रफी के बारे में बताया, कि उनकी आवाज ,एक दैविक आवाज थी । उनके गानों मे जीवन के हर पहलू का चित्रण है, एवं उनसे असीम शांति मिलती है। तथा लोगों के जीने का आधार है। उन्होने दो पूरा गाना गाया “एक हंसी शाम को दिल मेरा खो गया एवं दुर रह कर न करो बात, करीब आ जाओ।” दो पूरे गाना गाने के बाद कई गानों के मुखड़े सुनाएं जो रफी के व्यक्तित्व को निखारते हैं।

Related posts

पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए कार्य बल (टास्क फोर्स) ने विज्ञान भवन में 5वीं बैठक की।

rktvnews

पटना:मूल्यों को समझने वाले एक गम्भीर कवि हैं प्रो समरेंद्र नारायण आर्य : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय में किया वृक्षारोपण।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र

rktvnews

सारण:जिला के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई जांच।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनज़र शाहपुर व रानीसागर में फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment