RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:शिकायतों को लंबित न रखें ‌अधिकारी : डीसी मोनिका गुप्ता

समाधान शिविर में शिकायतें सुनती डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )05अगस्त। सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में आज उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। वहीं सभी उपमंडलों में भी नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिला में आज कुल 35 शिकायतें सुनीं। इनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
डीसी ने बताया कि जिला में लग रहे समाधान शिविरों में नागरिकों का त्वरित गति से समाधान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना जाए। कोई भी शिकायत ज्यादा समय तक लंबित नहीं होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना हम सब की जिम्मेदारी है।
उन्होंने परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के संबंध में नागरिकों से आह्वान किया है कि वे सही सूचना दें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

‘देवी चौधुरानी’ ने अपने पहले गीत- ‘दुर्गमो गिरी कांतार मोरु’ का अनावरण किया; साहस और मातृभूमि को समर्पित एक आत्मीय गीत।

rktvnews

गिरीडीह: झारखंड सरकार की उग्रवाद के विरुद्ध आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत माओवादी संगठन के सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

पटना:रेडक्रॉस बिहार की वार्षिक बैठक में बोले राज्यपाल यथाशीघ्र टीबी मुक्त भारत बनाने का करें प्रयास।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment