RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:इंकलाबी नौजवान सभा ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत किया वृक्षारोपण!

देशभर में 5 लाख पौधे रोपण का है लक्ष्य।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 अगस्त।युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत क्रांति पार्क पूर्वी नवादा आरा में वृक्षारोपण सप्ताह की शुरूआत की गई!जो पूरे सप्ताह तक चलेगी!
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर इन्कलाबी नौजवान सभा के भोजपुर जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी ने कहा कि आज भारत की सरकार विकास के नाम पर हमारे जंगलों की लगातार कटाई कर रही है!जंगल जमीन को कॉर्पोरेट के हाथों बेचने पर अमादा है!जंगलों की कटाई के कारण पर्यावरण का काफी नुकसान हुआ है!जिसका परिणाम हम सबके सामने है मॉनसून आने के बावजूद भी अबतक अच्छी बरसात नहीं हुई!किसानों के खेतों में पानी नहीं है! ये सारी समस्या पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने के कारण उत्पन्न हुई है!भारतीय सरकार को भी ये कहना चाहेंगे कि जंगलों को कॉर्पोरेट के हाथों बेचना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!उन्होंने आगे कि कहा इन्कलाबी नौजवान सभा पूरे देश में पाँच लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया है!आप सब भी पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आयें और सभी लोग कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए!इस अवसर पर भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,कमलेश कुमार,राहुल गुप्ता,धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटे लाल सिंह छोटे,अभय कुमार सिंह ने भाग लिया!

Related posts

अब हर प्लेयर के पास होगा अपना खुद का कोच; सौरव गांगुली और काबुनी ने भारत में लॉन्च किया एआई स्पोर्ट टेक प्लेटफॉर्म।

rktvnews

जिलापदाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सेवा का अधिकार सप्ताह: सभी प्रखंडों व नगर निकायों में आयोजित शिविरों में अबतक प्राप्त हुए 20209 आवेदन, नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी भवन, तिरूपति के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment