RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरेली पर कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की।

प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंद।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)04 अगस्त।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का भी आनंद लिया। श्री साव ने हरेली पर्व पर प्रदेश को हरा-भरा बनाने और धरती मां के श्रृंगार के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान और स्मृति में पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही धरती की सुंदरता भी बढ़ेगी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट) लॉन्च किया।

rktvnews

इंदौर:लाडली लक्ष्मी उत्सव दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण।

rktvnews

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

rktvnews

पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी।

rktvnews

9अप्रैल को होने वाली तैराकी प्रतियोगिता अब 23 अप्रैल को-सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने वैश्विक स्वास्थ्य संरचना पर जी7 मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया

rktvnews

Leave a Comment