RK TV News
खबरें
Breaking News

मोतीहारी:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का दूसरा चरण प्रारंभ, 25 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन।

स्वरोजगार के लिए खरीदें बस, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू।

बस खरीदने के लिए परिवहन विभाग देगा ₹ पांच लाख का अनुदान, इसके लिए देना होगा आवेदन।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)01 अगस्त।जिला परिवहन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा बताया गया है कि जिला के प्रखंडों(सदर प्रखंड को छोड़कर) एवं सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आमजनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है। इस चरण में प्रखंड बार आवेदन देने की तिथि 1 अगस्त से 25 अगस्त तक निर्धारित की गई है। इस योजना अंतर्गत प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम सात लाभुकों को बस के क्रय पर अनुदान दिया जायेगा। इस योजना अंतर्गत प्रति बस 5 लाख रुपए के अनुदान का भुगतान जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा सीएफएमएस के माध्यम से लाभुक के खाते में किया जाएगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत एक प्रखंड में दो अनुसूचित जाति,दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ा वर्ग, एक अल्पसंख्यक समुदाय एवं एक सामान्य वर्ग के लाभुक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। परंतु जिस प्रखंड में अनुसूचित जनजाति की संख्या 1000 से ज्यादा होगी उस प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति की कोटि में योजना का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना अंतर्गत प्रखंड में आवेदन देने की तिथि 01.08.2024 से 25.08.2024 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रखंड वार एवं कोटिवार वरीयता सूची का निर्धारण एवं लाभुकों का चयन किया जाएगा।
जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग से प्रखंड स्तर पर बसों के क्रय हेतु आमजनों के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से वाहन मेला का आयोजन कराया जाएगा जिसमें अधिकृत बस डीलर, बैंक एवं वित्तीय संस्थान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे जिससे कि लाभुकों को वाहन के चयन और उसके वित्त पोषण कार्य में सहजता आएगी।

Related posts

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

गढ़वा:NITI TARA से सुदृढ़ होगा डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय और विकास योजनाओं का अनुश्रवण : उपायुक्त

rktvnews

पटना:चुनाव आयोग कर रहा गलतबयानी पूरे विवरण के अनुसार हटाए गए मतदाताओं की नहीं मिली है सूची: कुणाल

rktvnews

बिहार में शराब बंदी को लेकर प्रशासन की सतर्कता!करनामेपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी शराब के साथ की युवक की गिरफ्तारी।

rktvnews

उद्योगपति अजय कुमार सिंह को बिस्कोमान अध्यक्ष ने किया सम्मानित!उद्योग मामलों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

भोजपुर:मुसहर समाज के लिए क्रिकेट बना प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच:डीआईजी

rktvnews

Leave a Comment