RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर;ऋण वितरण शिविर का जिला समाहरणालय मे हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अगस्त। बुधवार को उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) योजनान्तर्गत ऋण वितरण शिविर का आयोजन जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निदेशानुसार जिला समाहरणालय, भोजपुर के सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
उप विकास आयुक्त की सक्रियता से उद्योग विभाग द्वारा प्रतिमाह ऋण वितरण शिविर के आयोजन किए जाने से उद्यमियों में जागरूकता बढ़ रही है। राज्य एवं जिला में औद्योगिक वातावरण का माहौल बन रहा है। इसके लिए
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी बैंको को दोनों योजना अन्तर्गत लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं वितरित करने का निदेश दिया गया। इन्होंने उद्यमियों से अनुरोध किया गया कि ऋण राशि का उपयोग उद्योग की स्थापना में ही करे ।राशि का दुरूपयोग नहीं करें एवं ससमय ऋण राशि वापस करें, अन्यथा आपका Civil Score खराब हो जाएगा एवं केस मुकदमा के चक्कर में भी पड़ना पड़ेगा।
उपस्थित बैंक पदाधिकारियों को भी सरलता से ऋण स्वीकृत एवं वितरीत करने का निर्देश दिया गया ताकि उद्यमियों को बैंको का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
शिविर में उपस्थित लाभुकों के बीच PMEGP योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा यूको बैंक द्वारा कुल 22 लाभुकों को रू 132.03 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया एवं PMFME योजनान्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक द्वारा कुल 15 लाभुकों को रू 102.62 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया।
कैम्प में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भोजपुर, आरा, सहायक उद्योग निदेशक, उद्योग विभाग, बिहार, पटना, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, भोजपुर, सभी बैंको के पदाधिकारी/जिला समन्वयक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला संसाधन सेवी एवं लाभुक उपस्थित थे।

Related posts

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में दिख रही सास- बहुओं की युगलबंदी, गांव समाज के विकास हेतु हो रही मुखर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डेढ़ करोड़ रूपये नगदी सहित 31 करोड़ 92 लाख से अधिक मूल्य की सामग्रियाँ जब्त।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राज्यपाल का हुआ आगमन, क्षेत्र की हो रही विकास से दिखे खुश।

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली 2402 शिकायतें!100 मिनट के अंदर सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण।

rktvnews

वैशाली:किसान रजिस्ट्री अभियान में वैशाली राज्य में अग्रणी, 1.80 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण

rktvnews

Leave a Comment