RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:धर्म और भक्ति से विपरित काल में भी रक्षा होती है :आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।आज 31जुलाई को श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय श्रीशिव पुराण कथा के चौथे दिन प्रवचन करते हुए आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि तारकासुर के तीनों पुत्रों ने जितेन्द्रियता,संयम और शिव भक्ति को अपने जीवन का आधार बनाकर तपस्या की थी।लोकपितामह श्रीब्रह्माजी द्वारा प्राप्त वरदान के बल पर मयासुर द्वारा निर्मित तीन पुरों जो क्रमशः स्वर्ण,रजत और लौह मय थे, में बिहार व पूरी पृथ्वी पर विचरण करते थे। अरिहन् नामक मायावी संन्यासी ने अपने अनर्गल उपदेशों से उन्हें शिव भक्ति और वैदिक धर्म से विमुख कर दिया।जब उन त्रिपुरासुरों के नगरों के सभी स्त्री-पुरुष धर्म और भक्ति से च्युत हो गये तब भगवान शिव ने उन त्रिपुरासुरों का नाश कर दिया। उनमें जो असुर त्राहि-त्राहि करते हुए भगवान शिव की शरण में आए उनकी रक्षा हुई। आचार्य ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धर्म का लोप न हो यह हमारा दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को वैदिक वर्णाश्रम सदाचार धर्म का ज्ञान और पालन अवश्य करना चाहिए। आचार्य ने धर्म और भक्ति के प्रचार-प्रसार के लिए ब्राह्मणों का विशेष दायित्व बतलाते हुए कहा कि उनमें त्याग, तपस्या, सक्रियता तथा स्वाध्यायपरायणता का बल होगा तब विधर्मियों के दुष्चक्र से वे समाज को दिशाहीन होने से बचा सकेंगे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

बालमन का सुन्दर विश्लेषण करती है बाल-प्रज्ञान।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केंद्रों का शुभारंभ किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:झांकी पुरस्कार वितरण समारोह में झांकी प्रमुखों को राम दरबार का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment