RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कोईलवर और गड़हनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार 26 वे दिन भी जारी।

01 अगस्त को सिविल सर्जन के समक्ष मोमबत्ती जलाकर करेगी विरोध प्रदर्शन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 31 जुलाई। समान काम समान वेतन संबंधी अन्य मांगो के समर्थन में आज लगातार 26 वें दिन भी एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार जारी है।
कार्य बहिष्कार करते हुए गडहनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा द्वारा बताया गया की मांगों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन दे यह स्पस्ट रूप से कहा गया है की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।इन्ही बातों को दोहराते हुए कोईलवर में कार्य बहिष्कार कर रही एएनएम कर्मियों ने भी आंदोलन को जारी रखने की बात कही है और बताया की राज्य कमिटी के निर्णय के आलोक में 1 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।कोइलवर और गड़हनी पीएचसी पर कार्य बहिष्कार कर सभा में उपस्थित मुख्य रूप से एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा की नूतन शर्मा,अंशु,रीता,बबिता,गीता, सुजाता, अनुराधा,शोभा,ममता,अन्नू, बिनु, बबिता, दीप्ति,सहित अन्य थी।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

सहारा इंडिया के सभी खाताधारकों को उनके मूल – धन को सूद सहित वापस करो: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

झारखंड:मतदाता सूची के पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित : के. रवि कुमार

rktvnews

जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निदेशालोक में आपूर्ति/ राज्य खाद्य निगम/ सहकारिता एवं मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

24 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

Leave a Comment