RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 30 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 और 3 अगस्त, 2024 को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन राज्यपालों का ऐसा पहला सम्मेलन होगा जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
इस सम्मेलन में सभी राज्यों के राज्यपाल भाग लेंगे। इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति; प्रधानमंत्री; केंद्रीय गृह मंत्री; कृषि और किसान कल्याण मंत्री; शिक्षा मंत्री; जनजातीय कार्य मंत्री; सूचना एवं प्रसारण मंत्री; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; और युवा मामले एवं खेल; नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, गृह मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।
राज्यपालों के इस सम्मेलन के एजेंडे में तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन; उच्च शिक्षा में सुधार एवं विश्वविद्यालयों की मान्यता; आदिवासी क्षेत्रों, आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे फोकस क्षेत्रों का विकास; ‘माईभारत’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘एक वृक्ष मां के नाम’ और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों में राज्यपालों की भूमिका; जनता से संपर्क बढ़ाना; और राज्य में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में राज्यपालों की भूमिका जैसे विषय शामिल हैं। राज्यपाल विभिन्न पृथक समूहों में एजेंडा के इन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के समापन सत्र में, राज्यपालों का ये समूह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण देंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पलामू में ” आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल, जिले के विभिन्न पंचायतों में लगे शिविर में मौजूद लाभुकों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर : पांच वारंटी गए जेल।

rktvnews

झारखंड में विदेशी निवेश के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर निवेश से संबंधित जानकारी की साझा।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ते पारे में परीक्षा संचालन की घोषणा को ले छात्र संगठन ने जताया रोष।

rktvnews

पटना : अर्बन सेमिनार मे शामिल हुए वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिन्हा! भुवनेश्वर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:धार्मिक स्थलों के संरक्षण से समाज में बढ़ती है सकारात्मकता : योगी आदित्यनाथ

rktvnews

Leave a Comment