RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाशिक्षा

राज्य स्तरीय नवोदित बच्चों की प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन।

आयोजन की तैयारी पूरी-प्रांतीय संयोजक आनंद कुमार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च। 12 मार्च को यूथ फॉर सेवा भोजपुर बिहार के तत्वावधान में नवोदित बच्चों के कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार,आरा में होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।जिसमें चयनित बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी पर प्रांतीय संयोजक आनंद कुमार ने बताया कि युथ फॉर सेवा के स्वयंसेवक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।अब तक दिल्ली बनारस पटना के पदाधिकारी यहां पहुंच चुके हैं। 500 बच्चे इस आयोजन में शरीक होंगे जिनकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री माननीय आरके सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती इंदु देवी, विशिष्ट अतिथि जिला पदाधिकारी श्री राजकुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम 12 मार्च को 10:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें एकल नृत्य एकल गायन चित्रकला रंगोली विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तकला, योगा, मूर्तिकला आदि की प्रतियोगिताएं होगी। चयनित विद्यार्थी सम्मानित होंगे, प्रमाण पत्र और गिफ्ट समिति द्वारा दिया जायेगा। उपस्थित लोगों में सुशील मिश्रा दिल्ली से अमित मूंगा , दीपक भंडारी ,कृष्ण कुमार सोनी पटना से रूपेश कुमार निषाद सारण से राजीव नंदन मिश्र बनारस के साथ-साथ रूपा कुमारी रंजीत ,अमित शाह, सोनाली गुप्ता, विकास तिवारी आदि उपस्थित रही।

Related posts

पटना:गीत-साहित्य के प्राण थे महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री, चिंतक साहित्यकार थे पं शिवदत्त मिश्र : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

भोजपुर:जदयू जिला सम्मेलन 24 नवंबर को, तैयारी पूरी:विधान परिषद राजू यादव

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया,राज्यपाल ने कहा, संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित तारामंडल में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 90 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

Leave a Comment