RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर बैठक।

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)29 जुलाई।विकास भवन सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सन्नी राज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एवं सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। साथ ही विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में 03 अगस्त 2024 से ग्रामीण स्तर पर पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्र में चिन्हित किये गये स्थलों पर कैंप का आयोजन कर 21-50 वर्ष के योग्य महिला लाभुकों का आवेदन को डिजिटाईजेशन एवं ऑनलाईन करने संबंधी निर्देश दिये। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित करने संबंधि विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिया।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक चतरा , सी0एस0सी0 को बैंकिंग कॉरेस्पोंडेट और वी0एल0ई0 का पंचायतवार सूची संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी डाटा का मिलान कर कैंपवार शेड्यूल प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को बैठक कर 03.08.2024 से आयोजित होने वाले कैंप से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिये गए।
सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत जिन परियोजनाओं से आवेदनों की संख्या अधिक लंबित है, वहां कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। वहीं स्कूलों में कैंप कर योग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा जिला, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सिमरिया एवं चतरा, महिला पर्यवेक्षिका, एवं कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने विभिन्न बैठक सहित जनसंपर्क कर नामांकन सभा के लिए लोगो को आमंत्रित किया।

rktvnews

चाइनीज मांझा: खुलेआम बिकती मौत की धार।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पवित्र नगरी ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में ‘माँ – अ हार्टबीट ऑफ एवरी होम’ कला प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

भारत ने डोमिनिकन गणराज्य के साथ व्यापार और वाणिज्य के बारे में अपने पहले द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम.एसएसपी ने मंडल कारा, जिला बाल संरक्षण इकाई का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment