RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिनेश प्रसाद के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। सोमवार को एसीएमओ कार्यालय के प्रांगण में एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
सीनियर लिपिक, बड़ा बाबू सह प्रशाखा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद का निधन हार्ट अटैक के कारण बिगत रविवार को रात 9:30 बजे हो गया। डॉ सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश बाबू एक नेक , मिलनसार और सज्जन व्यक्ति थे। अपने सभी कामों को वह समय पर कर लिया करते थे और सबसे मिलजुलकर ,सबके काम में मदद करते थे। सभा का संचालन कर्मचारी संघ के नेता सुबेश सिंह ने किया । सुबह सिंह ने कहा कि उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है एवं सुना सा लग रहा है। वह सभी से हंसते बोलते रहते थे। उनकी याद में संजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार, बड़ा बाबू राजेश कुमार सिन्हा ,रविंद्र जी ,राम जी बाबू , कुमारी प्रियंका सभी ने अपनी संवेदना और यादगार के क्षण व्यक्त किये।इस शोक सभा में एसीएमओ कार्यालय के अलावा लेप्रोसी विभाग, सदर अस्पताल ,मलेरिया फाईलेरिया विभाग और सिविल सर्जन कार्यालय के काफी लोग शामिल होकर अपनी संवेदना प्रकट कियाऔर उनके परिवार को हर तरह से।मदद करने का आश्वासन लोगों ने दिया।

Related posts

दुमका:पर्यटन एवं खेलकूद की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने वार्षिक टूरिज्म कैलेंडर बनाने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर-बनाही सङक पर शाहपुर थाना के पास जलजमाव! लोगों को आवागमन मे परेशानी।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना 2027 को लेकर प्रेस कॉफ्रेन्स का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंडित भैयालाल शुक्ल स्मृति टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय बाल परिवहन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment