RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने मुलाकात की।

RKTV NEWS/रांची ( झारखण्ड)22 जुलाई।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक डॉ० अच्युत सामंत ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार, वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम एवं अन्य विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस (KISS) की शाखा के स्थापना को लेकर डॉ० अच्युत सामंत से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. अच्युत सामंत से कहा कि विगत दिनों उनके ओडिशा दौरे के क्रम में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था, उसी समय झारखंड में भी KISS की शाखा खोलने पर सकारात्मक चर्चा भी हुई थी। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि वर्ष 2025 में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेस के यूनिट की स्थापना राज्य में हो, इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाकर इस शिक्षण संस्थान की स्थापना को उनकी सरकार मूर्त रूप देगी। मौके पर मुख्यमंत्री ने केआईआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related posts

भोजपुर:महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।

rktvnews

होली में डीजे और अश्लील गीतों पर होगी सख्त कार्रवाई।

rktvnews

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत के आयोजन को ले जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने की बैठक।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:पाक्स संक्रमित मरीज होने का संदेह: एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment