RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माँ की ममता और पेड़ की हरियाली, दोनों जीवन दायी, पौधारोपण कर उतारे कर्ज :जिला समन्वयक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई।आज जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वारा गंगा ग्राम में चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पौधा मां के नाम के तहत शाहपुर प्रखंड के लालू डेरा पंचायत के मर्चेइया डेरा गंगा ग्राम में 2000 छायादार और फलदार पौधे का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता रंजन बैठा ,जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर अमित कुमार सिंह, आईटीसी के जिला समन्वय भीम कुमार और शाहपुर प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार उपस्थित रहे। जिला सामान्य ने कहा कि माँ की ममता और पेड़ की हरियाली, दोनों जीवनदायी है,
माँ की ममता हमें स्नेह, सुरक्षा और मार्गदर्शन देती है, जैसे पेड़ हमें स्वच्छ वायु, छाया और जीवन का आधार प्रदान करते हैं। दोनों की मौजूदगी हमारे जीवन को समृद्ध और सुखद बनाती है। आज का कार्यक्रम का नाम ही एक पेड माँ के नाम रखा गया है। जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्ष का महत्व या वृक्ष की तुलना हम पुत्र से कर सकते हैं वृक्ष का परोपकार एक पुत्र से भी कहीं अधिक होता है एक वृक्ष हमें फल फूल हरि लकड़ी जलावन की लकड़ी जैसे विभिन्न संसाधनों की जरूर को पूरा करता है। भीम कुमार ने कहा कि पौधे परोपकार के प्रतीक है इनको हम अपने हर एक उत्सव में उपहार के रूप में एक दूसरे को दे सकते हैं जिससे हरियाली का वाहक बल अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाया जा सकतेहैं। इस कार्यक्रम में मर्चेया डेरा,लालू डेरा, माधोपुर , सैया के डेरा , दामोदरपुर,ज्वैनिया , रामकरही और अन्य गांव में आम ,अमरूद ,जामुन,माहुबानी, सागवान ,आंवला ,अर्जुन,आदि पेड़ो का वितरण किया गया ,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष शिवलागन यादव , सोनू कुमार अभिषेक कुमार अमित कुमार चंदन कुमार सिंह मनीष कुमार रामु कुमार ।

Related posts

गेहूं में 60% क्षेत्र को जलवायु अनुकूलित किस्‍मों से आच्‍छादित करने का लक्ष्‍य।

rktvnews

भोजपुर:आंबेडकर जयंती पर भाकपा माले, आइसा और आरवाईए ने निकाला समता संघर्ष मार्च।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व खाद्य भारत 2025 के चौथे आयोजन का उद्घाटन किया।

rktvnews

06 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आईडीए-एमडीए 2023 की तैयारी को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

बागपत:राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद: यूपी विधानसभा में केंद्रीय बजट पर विचार रखेंगे युवा।

rktvnews

Leave a Comment