RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 25 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य निर्धारण के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित की कार्यशाला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई। गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित दक्षिण बिहार प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रोशन कुमार मौजूद रहें।कार्यशाला की शुरुआत संगठन मंत्री रौशन कुमार,प्रदेश सह मंत्री राज पांडे,जिला संयोजक अनूप सिंह, एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सदस्यता प्रभारी उमंग कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद और मां शारदे की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। प्रदेश सह मंत्री राज पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही हर साल सदस्यता अभियान चलाता है। इस बार अभाविप ने तीन चरणों में सदस्यता करने जा रहा है। वहीं संगठन मंत्री रौशन कुमार ने बताया कि इस बार 22 जुलाई से 20 अगस्त तक तीन चरणों में सदस्यता अभियान होना है। जिसमें 10 प्लस टू विद्यालयों से लेकर महाविद्यालय स्तर के छात्रों को सदस्यता दिलायी जायेगी। जिला सदस्यता अभियान प्रमुख उमंग कुमार ने बताया कि इस बार पूरे जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिसको लेकर सभी प्रखंडों के प्रमुख बनाये गये हैं और सभी महाविद्यालय, कोचिंग, 10 प्लस टू के भी अलग अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही साथ सदस्यता अभियान को लेकर पोस्टर विमोचन भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अनूप सिंह ने किया। कार्यशाला में बिहिया नगर इकाई के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, नगर मंत्री आदित्य सिंह,राधेश्याम,हैप्पी,ऋतुराज,आदर्श,रितेश,निखिल,निशांत,खुशी, सुंदरम,छोटु सिंह,चंदन तिवारी,राहुल आदि अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:कुष्ठ से बचाव हेतु दिया गया प्रशिक्षण,इससे बचने के लिए रिफांपिसिन की एक गोली अवश्य खाए:डा के एन सिन्हा

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये।

rktvnews

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने फरना के अग्निपीड़ितों के बीच राशन एवं वस्त्रों का किया वितरण।

rktvnews

जन जैव विविधता रजिस्टर को अद्यतन बनाने और सत्यापन के लिए राष्ट्रीय अभियान गोवा में प्रारम्‍भ।

rktvnews

चतरा:प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:डीआईजी से गढ़वा एसपी ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment