RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,चौगाई का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)18 जुलाई। जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,चौगाई का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि उक्त अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी का रोस्टर एवं कर्मियों का नाम एवं मोबाईल नम्बर पालीवार सहित प्रदर्शित नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौगाई को निर्देश दिया गया कि अस्पताल भवन के मुख्य गेट पर या दृष्टिगोचर स्थान पर रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी/कर्मियों का नाम एवं मोबाईल नम्बर के साथ र्बोड पर अंकित कराना सुनिश्चित करेंगे।
नवनिर्मित भवन के हस्तगत होने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौगाई द्वारा बताया गया कि अभी तक भवन संवेदक द्वारा हैण्डओभर नहीं कराया गया है। जबकि मार्च 2024 में ही हैण्डओभर हो जाना था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौगाई द्वारा पूर्व के बैठकों में कभी भी इस संबंध में अवगत नहीं कराया गया है। इस संबंध में कनीय अभियंता, BMSICL को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चौगाई द्वारा अवगत कराया गया कि नवनिर्मित भवन के सामने र्जीण-शीर्ण अवस्था में भवन को तोडवा देने से एक और प्रवेश द्वार बन जायेगा। जिससे आने वाले मरीजों को काफी सहुलियत होगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव को निर्देश दिया गया कि उक्त जर्जर भवन को तोडवाने एवं गेट लगवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

नगर निगम ने लगाया 8 लाख रूपए का जुर्माना! मामला महावीर टोला का।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद- उल- अजहा (बकरीद) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष बने मदन शाह व उपाध्यक्ष रवि गुप्ता।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी विशाल सिंह को विस्कोमान का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा भोजपुर में हर्ष।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment