RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:गोष्ठियां अदब की पाठशाला होती हैं जहां नए रचनाकार अपनी रचनाएं मांझते हैं: गोकुल सोनी

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक गोष्ठी संपन्न।

RKTVNEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश) 17 जुलाई ।आज बुधवार को वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की माह जुलाई की गोष्ठी, विद्या श्रीवास्तव के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि गोकुल सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में चरनजीत सिंह कुकरेजा मंचासीन रहे, कार्यक्रम का संचालन दुर्गा रानी श्रीवास्तव ने किया।
आभार विद्या श्रीवास्तव ने जताया।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना उषा चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया।चरणजीत सिंह कुकरेजा ने, “मल्लाह तू पार लगाना, मन में विश्वास जगाना।” भावपूर्ण रचना पढ़ी।
मुख्य अतिथि गोकुल सोनी सुंदर गीत, “जिंदगी की तपिश को सहन कीजिये।कष्ट आयें तो हँसकर वहन कीजिये” पढ़ा। उषा चतुर्वेदी ने कजरी प्रस्तुत की, बिहारी लाल सोनी ने “बरखा बहार लाई, पानी की धार लाई,”
“शिवकुमार दीवान ने, “गाँव-गाँव में दिख रही हरियाली चहुं ओर” एवम कविता शिरोले ने, “तुझमें मुझमें नहीं किंतु ज़र्रे-ज़र्रे में रब दिखता है,”प्रेम चंद गुप्ता ने, “कहां हम जहां में अवम देखते हैं, जहां देखते हैं शुभम् देखते हैं, सविता श्रीवास्तव ने, “जब काले बादल आएंगे, रिमझिम पानी बरसाएँगे” सुनकर श्रोताओं का मन जीता। करुणा दयाल ने, “सावन की बरसे बदरिया, मोरी भीगे चुनरिया,”
रुपाली सक्सेना ने, “प्रेम गीत लिखो मीत कहती है मुझे प्रीत” दुर्गा रानी श्रीवास्तव, “क्यूँ युद्ध में मकान जलाकर चले गए,”वी.के. श्रीवास्तव ने, “भीष्म पितामह के दर्द को क़लम से बयां किया” विद्या श्रीवास्तव ने, “कविता की फितरत अपनी रचना के माध्यम से बताई, नीति श्रीवास्तव ने “प्रेम और धड़कन” पर अपनी रचना प्रस्तुत की। कुमकुम सिंह जी ने, बरसात पर तरन्नुम में ग़ज़ल प्रस्तुत की। सरला देवी सोनी श्रोता के रूप में उपस्थित रहीं। सभी मंचासीन अतिथियों ने सारगर्भित और मार्गदर्शक उद्बोधन दिए।
अंत में विद्या श्रीवास्तव जी ने सभी प्रबुद्ध साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लंदन में तीसरी द्विवार्षिक पैन-कॉमनवेल्थ लोक सेवाओं के प्रमुखों/सचिवों की कैबिनेट बैठक में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण, बेतिया:वीटीआर क्षेत्र में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं :जिलाधिकारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment