RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कार्य बहिष्कार नौवें दिन भी जारी।

राज्य सरकार ने नही मानी मांगे तो आगामी विधानसभा चुनाव में बनेगी रणनीति : एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 15 जुलाई। नियमितीकरण को ले चल रहे एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट के कार्य बहिष्कार के आज नौवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी है।
नियमितीकरण सहित अपनी अन्य मांगो के समर्थन में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट के बैनर तले कोईलवर पीएचसी में नीतू कुमारी की अध्यक्षता में तो वही गड़हनी पीएचसी में दीप्ति कुमारी की अध्यक्षता में कार्य का बहिष्कार करते हुए सभी एएनएम ने एक स्वर में कहा की यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति तय करेंगी।
संघर्ष मोर्चा के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा की एएनएम की जायज मांगों के प्रति स्वास्थ्य विभाग के मंत्री सहित राज्य के मुख्यमंत्री को स्वयं संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य विभाग में कर्मियों के कार्य बहिष्कार से इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। सरकार की खामोशी से यह साबित होता है की उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
जिला सचिव ने बताया की यदि इस संबंध में सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन और तेज होगा जिसको लेकर राज्य कमिटी नई रणनीति तैयार कर एएनएम संविदा कर्मियों की हक की लड़ाई लड़ेगी।
कोईलवर और गड़हनी पीएचसी में एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा गोप गुट की सभा को संबोधित करने में मुख्य रूप से गीता,उर्वशी,निकिता,प्रिया, मीता,मीरा,रिंकू,आरती,कंचन,नूतन, दीप्ति,मीरा,ममता,अंशुमाला, वीनू कुमारी,प्रमिला कुमारी, अनु कुमारी,बबिता देवी,अनुराधा कुमारी,सुजाता कुमारी,बबिता कुमारी आदि शामिल थी।

Related posts

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

राजस्थान:सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने तकनीकी वस्त्र के विभिन्न क्षेत्रों में 103 करोड़ रुपये मूल्य की 11 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:यूजीसी गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान, राजभवन मार्च का आह्वान!

rktvnews

विधि कार्य विभाग में विधि के छात्रों की इंटर्नशिप।

rktvnews

Leave a Comment