RK TV News
खबरें
Breaking Newsआफ़त

भोजपुर:मौसम विभाग के चेतावनी अनुसार हो विद्यालयों के संचालन का प्रावधान: रघुपति यादव

सदर अस्पताल, आरा में इलाजरत छात्राओं की स्थिति का जायजा लेते रघुपति यादव

ठनके के प्रभाव से दर्जनों छात्राएं हुई बेहोश।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)11 जुलाई। जिले के तरारी प्रखंड के बड़कागांव उच्च विद्यालय की दर्जनों छात्राओं के ठनका गिरने के प्रभाव से बेहोश होने की घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई छात्राओं की स्थिति का जायजा लिया और बेहतर इलाज प्रबंधन के लिए अस्पताल प्रशासन से मिलकर उनकी बेहतर इलाज का आग्रह किया ताकि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो।
रघुपति यादव ने सभी छात्राओं के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करते हुए बताया की इलाज के लिए लाई गई सभी छात्राएं स्कूल छूटने के बाद घर को जा रही थी उसी दौरान ठनका गिरने के प्रभाव से वो बेहोश हो गई है। जिनका इलाज चल रहा है।
रघुपति यादव ने राज्य सहित केंद्र सरकार से मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमों के पूर्वानुमान और चेतावनियों के अनुसार बरसात के मौसम में विद्यालयों के संचालन की मांग की है।उन्होंने कहा की आज की स्तिथि में मौसम विभाग द्वारा हर पूर्वानुमान को लेकर चेतावनी एसएमएस के अलावा कई प्रकारों से उपलब्ध है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों में साफ साफ शब्दों में लिखा आता है की भारी बारिश और मेघगर्जन में घर से बाहर और खेतो में न रहें।इस कारण सभी उस अनुसार सचेत रहते है लेकिन इन मासूम बच्चों का क्या जो नित्य बरसात के मौसम में भी बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा ग्रहण हेतु उस दौरान भी विद्यालय में पढ़ने जाते है और घर वापिस आते है।
रघुपति यादव ने प्रकृति के बढ़ते प्रकोप के कारण आए दिन ठनके से हो रही मौतों की ओर इशारा और सचेत करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी सहित राज्य और केंद्र की सरकारों से भी उक्त बरसात के मौसम में मौसम विभाग की चेतावनियों के अनुसार विद्यालय संचालन के प्रावधानों की पहल करने की अपील की है।

Related posts

बिहार विरासत विकास समिति सभापति प्रेम कुमार ने बिहियाँ और जगदीशपुर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा।

rktvnews

वायनाड में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी।

rktvnews

राजस्थान:फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज को पशुपालन मंत्री ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

rktvnews

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

कपिवा ने आयुर्वेद को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में 50 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड लॉन्च किया।

rktvnews

पटना:जीतन राम माँझी और संतोष माँझी बाबा साहब का जयंती मनाकर अपमानित न करें : हम गुट राजेश निराला

rktvnews

Leave a Comment