RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सदस्यो के साथ हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)10 जुलाई। उच्च न्यायालय पटना द्वारा 10 मई 2024 को सीडब्लयुजेसी 1848/2022 में पारित आदेश के आलोक में गठित कमिटी की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कमिटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि कानून से संघर्षरत बच्चों,भूले बिसरे बच्चों आदि को जिले के बाल गृह,बाल पर्यवेक्षण गृह, दत्तक गृह जैसे केयर होम्स में रखा जाता है। प्रत्येक महीने बच्चों से संबंधित इन जगहों का निरीक्षण किया जाना है।
आवासीय बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा, बच्चों के साथ व्यवहार आदि की जाँच कर विस्तृत जाँच प्रतिवेदन समर्पित करें , जिससे कि माननीय उच्च न्यायालय को भेजा जा सके।
बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव, एसडीसी वृशभानू कुमारी चन्द्रा, एसडीपीओ कमतौल ज्योति कुमारी, सिविल सर्जन, जिला बाल संरक्षण इकाई,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी आदि मौजूद थे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों एवं केन्‍द्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव 2024 सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

rktvnews

आरा सांसद ने आपदा प्रबंधन विधेयक 24 का नही किया समर्थन,उठाए सवाल।

rktvnews

भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत मेमोरियल व्याख्यान के दूसरे संस्करण का आयोजन किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने टॉप टेन में शामिल एक अपराधी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

देश भर के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2.0 खोला गया:डॉ. एल. मुरुगन

rktvnews

Leave a Comment