RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद।

हुंडई कार की डिक्की से बरामद 14 पेटी 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जुलाई। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना के थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने एक हुंडई कार की डिक्की में से 14 पेटी फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ उमरावगंज पुल के पास से बारिश के पानी में भींगते हुए एक हुंडई कार का पीछा कर उसे दबोच लिया। बारिश के पानी का फायदा उठाकर कार चालक कार छोङ कर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उक्त हुंडई कार की डिक्की से 14 पेटी मे रखे 180 एम एल का 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। एक पेटी में 48 पीस के हिसाब से कुल 672 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 120.960 लीटर है। पुलिस ने हुंडई कार और शराब को जप्त कर लिया। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में कार के मालिक और चालक के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Related posts

महाकुम्भ में पहली बार दुनिया के कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लगाई संगम में डुबकी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

rktvnews

वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्टाइलिश, दमदार और एनर्जी-एफिशिएंट बीएलडीसी पंखों का नया दौर शुरू।

rktvnews

बहिन बेटियों का मान सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment