RK TV News
खबरें
Breaking Newsकलाधार्मिकमनोरंजन

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने खूब जमाया रंग।

जनता की भावनाओं सम्मान करना जरूरी-प्रेम पंकज

समिति के युवाओं ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र और मोमेंटो दे किया सम्मानित ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 4 मार्च 23,युवा चित्रांश वाहिनी भोजपुर के तत्वावधान में होली मिलन का कार्यक्रम कलेक्ट्री घाट, सूर्य मंदिर के पास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन सिन्हा ने की। बतौर मुख्य अतिथि नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष, श्रीमान प्रेम पंकज उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण करते हुए डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने होली मिलन के औचित्य पर प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि होली हिंदुओं का सबसे महत्वपूर्ण, पौराणिक और प्राचीन काल से रंगों का त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ऐतिहासिक होली अयोध्या में राम,व्रज में कृष्ण तथा भोलेनाथ से जुडकर मनाया जाता है और होली गीत गाए जाते हैं। भोजपुर के सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में वीर बाबू कुंवर सिंह के वीरता से जुड़ा गीत बंगला में उड़ेला अबीर,गाया जाता है। नए दौर में अश्लील गीत, द्विअर्थी गीत,अभद्र टिप्पणियां, डिस्को के साथ साथ,नाली का कीचड़ मिट्टी, जबरदस्ती रंग गुलाल लगाकर असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में विकृति फैलाई जा रही हैं। इससे अलग रहने और रोक लगाने के लिए मांग होनी चाहिए।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रेम पंकज ने कहा की होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सबके भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। मैं आप सबके बीच बिना किसी भेदभाव के हर जगह जाता हूं और सबकी भावनाओं का कदर करता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि समाज में सबका मान सम्मान और एकता बनी रहे। यही कारण है कि समाज के हर लोगों से जुड़ाव रहा और मेरी पत्नी को लोगों ने अपार जनसमर्थन से महापौर बनाया। होलिका दहन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा अन्याय, पाप और दुराचारी का अंत होना तय है। संचालन अधिवक्ता डी राजन धन्यवाद मनोज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कई कलाकार लगातार होली गीत प्रस्तुत करते रहे। सब ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रमुख उपस्थित लोगों में अखिलेश्वर उर्फ मुन्ना जी दीपक श्रीवास्तव संजय कुमार श्रीवास्तव अभय कुमार श्रीवास्तव वार्ड पार्षद गौतम कुमार मनोज सिन्हा सतीश सिन्हा दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर संदीप अमित कुमार सत्येंद्र कुमार दीपक कुमार दिलीप कुमार सिन्हा आदि रहे।

Related posts

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

सितंबर में होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

अवैध बाघ व्यापार सिंडिकेट का पर्दाफाश, डब्ल्यूपीएसआई का पूर्व फील्ड अधिकारी गिरफ्तार: डबल्यूसीसीबी

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में मान्यता हेतु अरविंद चित्रांश के साथ दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरिया महासंगम:स्वामी चक्रपाणि जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासंघ

rktvnews

दरभंगा:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment