RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: विवाद में चली गोली से एक की मृत्यु।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने की घेराबंदी।

अपराधियों ने लगातार बरसाई गोलियां।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से एक अपराधी घायल।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)04 जुलाई । भोजपुर पुलिस के उद्वंत नगर थाना अंतर्गत हुए विवाद में चली गोली से एक की मृत्यु होने की खबर है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज 4 जुलाई को दोपहर में उदवंत नगर थाना अंतर्गत बखरी गांव में जमीन पर पानी जाने को लेकर हुए विवाद के क्रम में एक पक्ष के द्वारा गोली चला देने की वजह से विरमतन रजक नामक एक व्यक्ति को गोली लग गई जिसकी मृत्यु बाद में इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हो गई।
इस गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए दो टीम का गठन किया और भाग रहे अपराधियों की घेराबंदी की। इसी घेराबंदी में तीन मुख्य अभियुक्तो में से एक अभियुक्त जो लगातार गोली चला रहा था और पुलिस वाले आत्मरक्षा में गोली चलाईं जिससे कि एक अभियुक्त जो अभी अपना नाम सनी बता रहा है, उसके पांव में गोली लगी है।पुलिस ने बताया की अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर स्वयं वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंच गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

भोजपुर: SIR की अराजकता को उजागर करेगा माले, सोशल मीडिया टीम की आरा में बैठक।

rktvnews

कोलकाता:रचनाकार भारत फाउंडेशन द्वारा भाषण प्रतियोगिता श्रृंखला की तीसरी कड़ी का सफल आयोजन

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व सांसद मीना सिंह व उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के सौजन्य से जवइनिया मे राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

हनुमाननगर के नरसारा पंचायत में किया जनसंवाद!पदाधिकारीयों ने दी योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

नीतीश की विदाई या जदयू का सफाया

rktvnews

Leave a Comment