RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय रेल ने जून 2024 में 135.46 मीट्रिक टन माल लदान हासिल किया।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, माल लदान में 12.40 मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई।

भारतीय रेल ने जून 2024 के दौरान माल लदान से 14798.11 करोड़ रुपये अर्जित किए।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में, माल ढुलाई से आय में 1481.29 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

RKTVNEWS/ नई दिल्ली 02 जुलाई।2024 के जून महीने के दौरान, जून 2023 में 123.06 मीट्रिक टन माल लदान के मुकाबले, 135.46 मीट्रिक टन की माल ढुलाई हासिल की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.07 प्रतिशत का सुधार है। जून 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय के मुकाबले, जून 2024 में, 14,798.11 करोड़ रुपये का माल राजस्व हासिल किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11.12 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है।
भारतीय रेल ने जून, 2024 के दौरान कोयले (आयातित कोयला को छोड़कर) में 60.27 मीट्रिक टन, आयातित कोयले में 8.82 मीट्रिक टन, लौह अयस्क में 15.07 मीट्रिक टन, पिग आयरन और तैयार स्टील में 5.36 मीट्रिक टन, सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) में 7.56 मीट्रिक टन, क्लिंकर में 5.28 मीट्रिक टन, खाद्यान्न में 4.21 मीट्रिक टन, उर्वरक में 5.30 मीट्रिक टन, खनिज तेल में 4.18 मीट्रिक टन, कंटेनरों में 6.97 मीट्रिक टन और शेष अन्य वस्तुओं में 10.06 मीट्रिक टन का माल लदान हासिल किया।
“हंगरी फॉर कार्गो” मंत्र का अनुसरण करते हुए, भारतीय रेल ने व्यापार करने में सुगमता के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और चुस्त नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने भारतीय रेल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर ले जाने में मदद की है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सुबनसिरी लोअर परियोजना इकाई का दौरा किया; वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा की

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों और रावण वध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:मतदान प्रक्रिया के लिए महिलाओं को उप निदेशक, जन-सम्पर्क द्वारा दिया गया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment