RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मुख्य निर्वाचन पादधिकारी ने किया चतरा जिले के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों का निरीक्षण।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)02 जुलाई।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार चतरा जिले के मयूरहंड व प्रतापपुर प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ पर निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने सर्वप्रथम मयूरहंड प्रखंड के राजकीयकृत मंझगांवां बूथ नंबर 321 का निरीक्षण किया। मौके पर बूथ स्तर के पदाधिकारी (बीएलओ) से मतदान प्रतिशत कम होने की जानकारी ली। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, डुप्लीकेट,शिफ्टेड एवं अव्सेंटी समेत अन्य की विस्तृत जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निदेश दिया कि विधानसभा चुनाव का समय बहुत ही नजदीक है और हमलोगों के पास डेथ वोटर, डुप्लीकेट, शिफ्टेड, अव्सेंटी वोटर के सूची में त्रुटि सुधारने के लिए काफी कम समय है इस लिए अभियान मोड में सभी प्रकार के त्रुटियों का निष्पादन करें। साथ ही धुंधला और ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के भी अपडेशन का कार्य शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात उन्होंने राजकीयकृत मध्य विद्यालय दिगही बूथ नंबर 280, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परासी बूथ नंबर 286, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनहरी बूथ नंबर 292 का भी जायजा लिया। तत्पश्चात उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनहरी बूथ नंबर 292 पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। वहीं प्रतापपुर प्रखण्ड के कन्या मध्य विद्यालय प्रतापपुर पश्चिमी बूथ नंबर 209, प्लस 2 एस.एस.एच.एस प्रतापपुर नॉर्थ बूथ नंबर 212 का भी निरीक्षण किया।
उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमारी वेदवंती, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयूरहंड मनीष कुमार, सभी संबंधित बूथ के सुपरवाइजर, बीएलओ समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डॉ तबस्सुम बानो अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से हुई सम्मानित।

rktvnews

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले की भयावह घटना से देश शर्मसार! घटना के जिम्मेवार वीरेंद्र सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे: माले

rktvnews

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

भोपाल:शिक्षक निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस, डिजीटल शिक्षा प्राप्त कर रहे है विद्यार्थी।

rktvnews

देवघर:DLMC की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment