RK TV News
खबरें
Breaking News

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/पिथौरागढ(उत्तराखंड ) 29 जून। जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक जिला सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पिथौरागढ़ पंकज तिवारी ने जिलाधिकारी को उद्योग मित्र योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग को निर्देश दिए कि योजना का लाभ जनपद के उद्यमियों को शातप्रतिशत मिले इस हेतु योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी ने अवगत कराया कि एम०एस०एम०ई०-2015 के अंतर्गत 10 प्रतिशत ब्याज उपादान के 13 दावों, एम०एस०एम०ई०-2015 के अंतर्गत 100 प्रतिशत विद्युत उपादान के 01 दावे पर विचार विमर्श कर स्वीकृत प्रदान की गई,वहीं बैठक में मिनी औद्योगिक संस्थान बिण का स्थलीय विकास हेतु परियोजना प्रबंधक, ब्रिडकुल पिथौरागढ़ को दी गई धनराशि के सापेक्ष व्यय व कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता एव तय समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मिनी औद्योगिक अस्थान,बिण में प्लॉट आवेदनकर्ता एवम् स्थापित इकाइयों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा कर उद्यमियों को प्लॉट आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, संबंधित विभागों के अधिकारी एव उद्यमी उपस्थित थे।

Related posts

बीत रहे दर्द का बदला देश की जनता 2024 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाकर खुद ब खुद लेंगी:प्रमोद दुबे

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गिरिडीह के विभिन्न किराना दुकान, मिठाई दुकान एवं रेस्टोरेंट का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

श्रीमद् विजयरत्न सुंदर सूरीश्वरजी महाराज की 500वीं पुस्तक के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का उद्बोधन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ.यादव का स्टेट हैंगर भोपाल पर भव्य स्वागत।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उर्वरकों का अवैध भंडारण, संगरिया की फर्म का अनुज्ञा पत्र निलम्बित।

rktvnews

Leave a Comment