RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी विकास कच्छप को दी बधाई और शुभकामनाएं।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 जून ।मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को रेसलर विकास कच्छप ने जोर्डन में आयोजित हुए अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने से लेकर कांस्य पदक जीतने तक की यात्रा एवं अनुभव से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते रहें। आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व है।
मालूम हो कि रेसलर विकास कच्छप झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी में रहकर प्रक्षिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रेसलर विकास कच्छप राज्य के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीता है।
इस अवसर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, रेसलर विकास कच्छप की माता सुखमनी तिर्की सहित उनके अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री ने ली बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने 21शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन का दौरा करेंगे।

rktvnews

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रामगढ़;झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment