RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:खराब पड़े चापानल का जल्द से जल्द कराएं मरम्मति: डीसी

कोविड-19 अंतर्गत कार्य करने वाले कम्पयूटर ऑपरेट के मानदेय का करें भुगतान।

जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्या सुनी गई।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)28 जून।जनता दरबार में पेयजल से संबंधित आवेदन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि चतरा शहर अंतर्गत वार्ड संख्या 16 चतरा स्टोर के सामने वाली गली में लगभग एक सप्ताह से चापानल खराब हैं जिसके कारण अमजनों को एवं आसपास के लोगों को पेयजल की समस्याओं का गंभीर रूप से सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगर परिषद पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक चापानल की मरम्मति नहीं हो पाई हैं। उपायुक्त ने समस्याओं को सुनते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता को जल्द से जल्द चापानल मरम्मति कराने का निर्देश दिया। वहीं प्रतापपुर प्रखण्ड के जोगियारा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जलमिनार एवं शौचालय अवैध ढंग से बनाने एवं सोलर प्लेट नीचे गिरकर टुट जाने से संबंधित आवेदन देकर अनुरोध किया गया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा की जाय। इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। वहीं कोविड-19 अंतर्गत 16.02.2022 से 15.09.2022 तक कम्प्यूटर ऑपरेटर के द्वारा किया गया जिसका भुगतान अभी लंबित है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने सिविल सर्जन चतरा को निर्देशित किया कि कोविड के दौरान कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करें।
इसी प्रकार मोटेशन से संबंधित मामले, शौचालय का कार्य अवैध ढंग से निर्माण होने से संबंधित, गव्य विकास, विद्युत विभाग, अतिक्रमण समेत अन्य मामले शामिल है।
समाहरणाल स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्या सुनी गई एवं प्राप्त मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Related posts

देहरादून: वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने सचिवालय में ली राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विनोबा के विचारों पर होगा आचार्यकुल’ का अंतर्राष्ट्रीय समागम बोधगया में।

rktvnews

वाणिज्य सचिव ने 14वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

उज्जैन:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

भोजपुर:नीट परीक्षा में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध और पुतला दहन।

rktvnews

Leave a Comment