RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों के सम्बंध की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 जून।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जन सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है जन सुविधाओं संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनपद में 1272 जन सेवा केंद्र संचालित हैं ग्राम पंचायत में भी जन सेवा केंद्र संचालित किए गए हैं जिन पर 217 पंचायत सहायक कार्यरत हैं जिसके क्रम में जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आय जाति मूल निवास आधार कार्ड राशन कार्ड भारतीय संबंधित कोई आवेदन पासपोर्ट आदि संबंधित सुविधाएं लेने के लिए आम जनमानत जन सेवा केंद्र के माध्यम से संबंधित दस्तावेज बनवाने के लिए जाता है जिसे यह सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं जिन जन सेवा केंद्रों पर जो गाइडलाइन के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है उनकी रेट लिस्ट अवश्य लगी होनी चाहिए अगर ऐसे जनसेवा केंद्रों पर रेट लिस्ट लगी हुई नहीं है और आम जनता से अपनी मनमर्जी पैसा ले रहे हैं जन सेवा केंद्र संचालक उनके संबंध संबंधित एसडीएम को शिकायत कर सकते हैं जन सेवा केंद्रों पर किसी भी तरह की सुविधा लेने के लिए मनमर्जी पैसे की वसूली नहीं करेंगे ,उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जन सेवा केंद्र के बाहर बाल पेंटिंग से जो जन सेवा केंद्र पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उसकी रेट लिस्ट अवश्य लगी हो रेट लिस्ट पर एडीएम 9454417633 व संबंधित एसडीएम बागपत 9454416713 ,बड़ौत एसडीम 9454416714, खेकड़ा एसडीम 9454416715 का भी मोबाइल नंबर अवश्य लिखा हो , जन सेवा केंद्र संचालक आम जनमानस से किसी तरह की ओवर रेट लेता है तो संबंधित अधिकारी को तत्काल उक्त नंबर पर फोन करें ,जो जन सेवा केंद्र रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे उनकी ईआईडी बंद कर दी जाएगी और उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं जिलाधिकारी ने कहा जन सेवा केंद्र का संचालन के लिए योग्यता निर्धारित हो अनावश्यक किसी भी अयोग्य व्यक्ति को केंद्र संचालक की आईडी ना दी जाए अगर बिना योग्यता के कोई केंद्र संचालन कर रहा है तो उनकी आईडी ब्लॉक करते हुए उन पर कानूनी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। जन सेवा केंद्रों के सत्यापन के लिए उनकी योग्यता आदि नियम रूल आईडी होल्डर से संबंधित के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्य टीम गठित की जिसमें खंड विकास अधिकारी बड़ौत, छपरौली, एसडीएम बागपत को सदस्य के रूप में चयनित किया है। ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले जन सेवा केंद्र संचालकों को किया जाएगा चयनित।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो व्यक्ति जन सेवा केंद्र पर सेवा ले रहा है फीस जमा करते समय अपनी फीस रशीद जन सेवा केंद्र संचालक से अवश्य लें जो नहीं देता है उसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दें जिलाधिकारी ने कहा जन सुविधा केंद्र पर अधिक मूल्य में कार्य करना अवैध वसूली भ्रष्टाचार संबंधित अगर सूचना मिलती है तो संबंधित जन सुविधा केंद्र पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी बागपत अविनाश त्रिपाठी, खेकड़ा एसडीएम ज्योति शर्मा ,बड़ौत तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ,भंवर सिंह, ई-डिस्टिक मैनेजर नंदकिशोर, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए: माले

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन “नीलम जयंती शब्द उत्सव”, भोपाल में।

rktvnews

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता।

rktvnews

डाक्टर अशोक तिवारी अमन की कृति ‘इतनी सी बात’ – लघुकथा संग्रह का लोकार्पण तुलसी साहित्य अकादमी मुख्यालय भोपाल मे।

rktvnews

आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना 2.0 के तहत आवेदन प्राप्त करने की तिथि 30 अगस्त, 2023 तक बढ़ाई गयी।

rktvnews

Leave a Comment