RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)26 जून।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सहकारी विकास समिति के अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक की गई ।
बैठक में सर्वप्रथम जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो के द्वारा जानकारी दी गई कि नेशनल कॉपरेटिव डाटा बेस सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पोर्टल पर अब तक चतरा जिले के कुल 296 समितियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। डाटा अद्यतन करने का कार्य जारी है। चतरा जिले के वैसे पैक्स में जहां कार्यालय सह गोदाम नहीं है के क्षेत्राधिकार अंतर्गत पंचायत भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य सरकारी भवन में कमरे की उपलब्धता की स्थिति में एक कमरा पैक्स को आंवटित करने का निर्देश दिया। चतरा जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना अंतर्गत चतरा जिले को 100एम.टी. गोदाम की 25 इकाई एवं 500 एम.टी. गोदाम की 5 इकाई निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु अपर समाहर्ता चतरा को निर्देश दिया गया।

पैक्सों का कम्प्यूटरीकरण

चतरा जिले में कम्पयूटरीकरण हेतु 78 पैक्सों का चयन किया गया है जिसमें 25 पैक्सों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उन सभी पैक्सों का खाद एवं बीज लाईसेंस निर्गत करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करेंगे।
मत्स्यजीवी सहयोग समिति गठित करने के संबंध में उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया की वैसे पंचायत/ग्राम/जलाशय जहां मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड गठित नहीं है एवं मत्स्य पालन की संभावना है वैसे क्षेत्रों में मत्स्यजीवी सहयोग समितियां गठित करने हेतु जिला मत्स्य पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समितियों के गठन का कार्य करेंगे।
पंचायतों एवं ग्रामों में दुग्ध उत्पादक सहायोग समिति का गठन करने के संबंध में उपायुक्त द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी/जिला पशुपालन पदाधिकारी/जिला गव्य विकास पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर उन क्षेत्रों को चिन्हित करेंगे जहां पशुपालन प्रभाग के द्वारा दुधारू पशुओं का वितरण किया गया है तथा जिन-जिन स्थानों पर झारखण्ड मिल्क फेडरेशन का मिल्क पुलिंग पोवाइंट है वैसे सभी पुलिंग पोवाइंट वाले क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया जाय। उपायुक्त के द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सहायक निबंधक सहयोग समितियां चतरा को निर्देशित किया गया कि पैक्सों के विकास के लिए योजना तैयार कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाय जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, सहायक निबंधक सहयोग समितियां चतरा अंचल चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

अंगदान को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में बनेगी ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी

rktvnews

भोजपुर:वंचित वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक दायित्व: डा कृष्ण मुरारी अग्रवाल

rktvnews

झारखंड:चतरा:विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर चुनाव की तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- हर दिन वीडियो की गुणवत्ता हो रही बेस्ट — महेन्द्र, सिमरन और दिनेश ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

rktvnews

बागपत में हुआ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment