RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात।

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है।
इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

Related posts

भोजपुर जिले के उदवंतनगर में 32 एकड़ क्षेत्र में होगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का निर्माण : मुख्यमंत्री

rktvnews

क्रांति के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर 12 जुलाई को हो रहा है ग्राउंडब्रेकिंग फिल्म ‘भीड़’ का प्रीमियर।

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

rktvnews

भागलपुर:प्रशांत किशोर ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, बोले – कल की आतंकी घटना बेहद दुखद है, निहत्थे पर्यटकों को गोली मारने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत।

rktvnews

भोजपुर:2 अक्टूबर को विराट दंगल प्रतियोगिता हेमतपुर अखाड़ा में।

rktvnews

इंदौर के सियागंज क्षेत्र में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment