RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा पुराने मतदाता पहचान पत्र को अद्यतन कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है आवेदन : के. रवि कुमार , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा मतदाता सूची का सत्यापन।

राँची/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 25 जून। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में होने वाले मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर मीडिया से मुख़ातिब हुए। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अनुरोध किया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए पात्र मतदाता स्वयं को पंजीकृत करवाने या जिन मतदाताओं के पास पुराने लेमिनेटेड कार्ड है उसे अद्यतन कराने हेतु अपने बीएलओ के माध्यम से अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप पर आवेदन समर्पित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार राज्य में 25 जून से 24 जुलाई तक मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्री-रिविज़न एक्टिविटीज किया जा रहा है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगी साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा भी इसका भौतिक सत्यपन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 25 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होगा जिसके उपरान्त 9 अगस्त तक मतदात इसमें सुधार हेतु दावा और आपत्ति समर्पित कर सकेंगे। जिसके उपरांत 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मतदाताओं को जगरुक करने एवं मतदाता सूची में अपने नाम पंजीकृत करवाने अथवा मतदाता पहचान पत्र को अद्यतन कराने हेतु विभिन्न कैम्पेन भी चलाये जाएंगे।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पादधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

2025 में मनुष्य और तकनीक में उभरती चिंताएँ।

rktvnews

बिहार डाक परिमंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक महेंद्र कुमार ने किया EVM कमीशनिंग केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:रामविलास शांडिल्य ने ‘कैलाश वाटिका’ में किया पौधरोपण।

rktvnews

भीलवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्व विधायक भंवरलाल जोशी को अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment