RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान पैंशनर्स समाज की सचिवालय उप शाखा की कार्यकारिणी को उपमुख्यमंत्री ने दिलायी शपथ।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )20 जून। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेेमचन्द बैरवा ने गुरूवार को सचिवालय स्थित सभागार में राजस्थान पैंशनर्स समाज की सचिवालय उप शाखा की नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलवायी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पैंशनर्स समाज का अभिन्न अंग होते है। उनके अनुभवों और योग्यताओं से बेहतर समाज के निर्माण में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य के पैंशनर्स सेवानिवृति के बाद समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इस तरह के संगठनों कर्मचारी अधिकारी को सेवानिवृति के बाद भी सेवा करने के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध करवाते है। इससे व्यक्तियों को आपसी मेलजोल एवं एक दूसरे से जुडे़ रहने मे मदद मिलती है। उन्होंने राजस्थान पैंशनर्स समाज के मुद्दों पर राज्य सरकार से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उपमुख्यमंत्री ने नवगठित कार्यकारिणी को दुपट्टा ओढ़ाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राजस्थान पैंशनर्स समाज के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर, सचिवालय उप शाखा के अध्यक्ष भगवान सहाय मीणा सहित सचिवालय के सेवानिवृत कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया न्यू झारखण्ड भवन का उद्घाटन।

rktvnews

‘मुख्यमंत्री जी, मुझे भारत-न्यूजीलैंड का मैच..,’ दिव्यांग की अपील पर पसीजा सीएम डॉ. यादव का दिल, पल में पूरी की मुराद।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को सुगमता से मिले बिजली संबंधी सेवाएं, चेयरमैन डिस्कॉम्स ने किया एईएन कार्यालयों का निरीक्षण

rktvnews

दुर्घटना पीड़ितों के लिए “कैशलेस” उपचार : नीयत नेक, व्यवस्था बेकार।

rktvnews

रोटरी क्लब आरा द्वारा शगुन फूड प्रोडक्ट गीधा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment