RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 जून।केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज यहां भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के मुख्यालय का औचक दौरा किया। उनके साथ खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री संजीव चोपड़ा भी थे। इस दौरे का उद्देश्य निगम द्वारा सामना किए जाने वाले परिचालन से जुड़े पहलुओं और चुनौतियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना था।
श्री जोशी ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश भर में खाद्य वितरण की दक्षता में सुधार के महत्व पर जोर देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने एफसीआई के संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए बेहतर दक्षता तथा सब्सिडी पर लागत बोझ को कम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अतिरिक्‍त, कार्यालय भवन के दौरे के दौरान, उन्होंने अवसंरचना में सुधार का सुझाव दिया। मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद एफसीआई का यह उनका पहला दौरा है।
केंद्रीय मंत्री ने एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी), सभी कार्यकारी निदेशकों, मुख्य महाप्रबंधकों (सीजीएम) और महाप्रबंधकों (जीएम) के साथ बातचीत की।
एफसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने एफसीआई के कामकाज एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में एफसीआई की परिचालन रणनीतियों, प्रमुख पहलों और पूरे देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी अभिन्न भूमिका को दिखाया गया है। एफसीआई के सीएमडी ने उन क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला जहां अतिरिक्त समर्थन और नीतिगत प्रयास उनके संचालन को और मजबूत कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री के दौरे का एफसीआई के अधिकारियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया है, जो मंत्री के सक्रिय दृष्टिकोण और संगठन की जमीनी वास्तविकताओं को समझने में गहरी रुचि से प्रेरित हैं।

Related posts

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल में 5 करोड़ दाखिलों को मंजूरी।

rktvnews

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

rktvnews

भोपाल:सत्य बोलना और धर्म पालन के मूल्य ही व्यक्ति की वास्तविक पूँजी : राज्यपाल

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

दरभंगा:+2 थलवारा हॉई स्कूल दरभंगा में महिला हिंसा उन्मूलन तथा महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया सहयोगी परियोजनाओं के लिए मिलकर काम करने के साथ ही बाजार पहुंच के मुद्दों को समय पर हल करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment