RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गंगा में डूबे युवकों के परिजनों को मिला अनुग्रह राशि का चेक।

गंगा में डूबे युवकों के परिजनों को चेक देते बीडीओ राकेश कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। गंगा दशहरा के दिन गंगा में डूबे चार युवकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग से मिले चार-चार लाख रुपये के अनुग्रह राशि का चेक बीडीओ राकेश कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक लाभ योजना की राशि अलग से दी जायेगी। डूबने वाले चारों युवक प्रखंड के लहंग डुमरिया पंचायत के खरौनी गाँव के रहने वाले थे। मृतकों दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड के परिजनों को शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार ने अनुग्रह राशि का चेक सौंपा। अनुग्रह राशि के चेक को देखते ही परिजनों के आँखों से ऑसुओं की धारा बह चली। वहाँ पर खड़े लोग भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं। अनुग्रह राशि का चेक देने के दौरान बीडीओ राकेश कुमार, नाजीर जितेंद्र कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक शशि रंजन, राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार, इंद्रजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र साह सहित कई लोग उपस्थित थे। विदित हो कि गंगा दशहरा के दिन चारों युवक गंगा स्नान करने शिवपुर घाट पर गए थे। सेल्फी लेने और फिल्म बनाने के चक्कर में चारों युवक दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा और रामजी गोंड गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके डूबने से हाहाकार मच गया। पुलिस और पूरा प्रशासन उनका शव खोजने के लिए लगे रहे। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम शव को खोजने में लगी रही। 24 घंटे के बाद दूसरे दिन गोताखोरों के दल ने शव को बरामद करने में सफलता हासिल की। शव को निकालते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।

Related posts

बक्सर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:महाशिवरात्रि महोत्सव अन्तर्गत श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने सैन्य मामलों के विभाग के अपर सचिव का पदभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा निर्देशित आकांक्षी जिला बांका द्वारा कंप्यूटर हार्डवेयर मेंटेंस एवं नेटवर्किंग आधारित उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए डॉक्टर प्रतीक!निर्धनों की सेवा के लिए मेरे पापा ने मुझे डाक्टर बनाया:डेंटल सर्जन डॉ प्रतीक

rktvnews

Leave a Comment