RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 11 जून।अमित शाह ने आज नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय में केन्द्रीय गृह मंत्री के रूप में पुन: पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद ‘x’ पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी 3.0 में देश की सुरक्षा नीतियों एवं प्रयासों को नई ऊँचाइयाँ मिलेगी और भारत आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ एक मजबूत शक्ति बन कर उभरेगा।
इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान की रक्षा और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपने सर्वोच्च बलिदान से अमर बनाने वाले देश के वीर पुलिसकर्मियों को मैं नमन करता हूँ।

Related posts

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:18-19 वर्ष पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां एवं छुटे हुए व्यक्ति विशेष अभियान दिवस का लाभ लें और मतदाता सूची में दर्ज कराएं अपना नाम।

rktvnews

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

rktvnews

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ईपीआईसी संख्या दोहराने का मतलब डुप्लिकेट/फर्जी मतदाता नहीं है।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु के तेनकासी के साम्बावरवदकरई कस्बे में एक भूमि विवाद को लेकर एक गांव के मुखिया द्वारा 8 परिवारों के 30 लोगों को कथित रूप से बहिष्कृत किए जाने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

उत्तराखंड:20वां ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment